Covid-19 : कातिल कोरोना ने जालंधर के मशहूर डाक्टर को निगला
जालंधर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर में कातिल कोरोना लगातार कहर मचा रहा है। कोरोना वायरस न कई कीमती जानें ले ली है। कई जाने माने लोग कोरोना का शकार हो चुके है। इसी बीच एक बड़ी खबर आई है। जालंधर के मशहूर डाक्टर एसपी डोगरा की जान कोरोना वायरस ने ले ली है। जालंधर के माई हीरा गेट के पास स्थित डोगरा अस्पताल के डा. एसपी डोगरा को कुछ दिन पहले कोरोना हुआ था। उनके टैस्ट की रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद उन्हें मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और ये मशहूर डाक्टर कोरोना ने शहर निवासियों से छीन लिया। जकारी के मुताबिक डोगरा अस्पताल के डा. एसपी डोगरा को खांसी बुखार व अन्य लक्षण मिलने के बाद उन्होंने कोरोना वायरस की जांच करवाई। उनकी रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई। इलाज के लिए उन्हें मोहाली के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वह काफी हद तक ठीक भी हो गए थे पर उसके बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।


