एच.एम.वी. को द वीक-हंसा बेस्ट कॉलेजेस सर्वे 2020 में मिला पंजाब के शीर्ष कॉलेज का दर्जा
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
द वीक-हंसा रिसर्च बेस्ट कॉलेजेस एंड यूनिवर्सिटीज सर्वे 2020 में हंस राज महिला महा विद्यालय को पंजाब के शीर्ष आर्ट्स कॉलेज का दर्जा दिया गया है। इस सर्वे में भारत के पहले 50 आर्ट्स कॉलेजेस में एच.एम.वी. पंजाब का एकमात्र कॉलेज है। अंतर्राष्ट्रीय मैगजीन वीक ने हंसा रिसर्च के साथ मिलकर बेस्ट कॉलेजेस का सर्वे करवाया ताकि भारत के टॉप कॉलेजेस की रैंकिंग की जा सके। इस वर्ष, इस स्टडी में 23 शहर, 1422 अकादमिक विशेषज्ञ, 2429 वर्तमान विद्यार्थी, 645 आकांक्षी विद्यार्थी तथा 30 नियोक्ता शामिल थे। नियोक्ताओं की राय भी ली गई। आकांक्षी विद्यार्थियों की इंटरव्यू ली गई तथा प्रतिभागियों को भारत के टॉप कॉलेजेस को रैंक करने के लिए कहा गया। अवधारणात्मक स्कोर का आंकलन किया गया। तथ्यों पर आधारित डाटा इकठ्ठा करने के लिए एक वेबसाइट तैयार की गई तथा उसका लिंक 3500 कॉलेजेस को भेजा गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि इस 94 वर्ष पुराने संसथान के लिए यह बहुत गर्व का समय है। एच.एम.वी. जालंधर का स्टाफ ऊर्जावान तथा प्रतिभावान है जिसमें आगे बढऩे का जज़्बा सदैव रहता है। प्राचार्या ने फैकल्टी तथा स्टाफ सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान डीएवी मेंटर्स की गाइडेंस तथा फैकल्टी सदस्यों के निरंतर प्रयास के कारण संभव हुआ है।

