BIG NEWS : अनलाक-4 में कया कया होगा, स्कूलों कालजों और अन्य कई सेवाओं के बारे में सूत्रों से आई खबर
नई दिल्ली-प्राईम पंजाब
देश में लंबे समय तक चले लाकडाउन के बाद अनलाक-1 लागू किया गया था। अब अनलाक-3 चल रहा है जो कि 31 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद अनलाक-4 शुरु होगा। जिसकी रुप रेखा फाइनल की जा रही है। गृह मंत्रालय के सूत्रों से निकल कर आई जानकारी के अनुसार 1 सितंबर से शुरु होने वाले अनलाक-4 में स्कूल, कालेज इत्यादि एकदम से नहीं खुल सकेगें। मैट्रो सेवा फिर से चालू करने बारे मे सरकार फैसला कर सकती है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए मैट्रो सेवा शुरु किए जान की मांग की थी। कोरोना वायरस के कारण मैट्रो सेवा मार्च से बंद कर दी गई थी। इसी तरह बार जिन्हें खोले जाने की आज्ञा अभी तक नही दी गई। वहां पर काऊंटर सेल शुरु हो सकती है और लोग शराब अपने साथ (टेक अवे) ले जा सकते है।
36 Views

