BIG NEWS पंजाब-पुलिस की गैंगस्टरों के साथ मुठभेड़ – ASI घायल
तरनतारन : प्राईम पंजाब
पंजाब के तरनतारन से एक बड़ी खबर मिली है। वहां पर आज पुलिस की गैंगस्टरो के साथ मुठभेड़ हो गई। जिस दौरान हुई फायरिंग में पंजाब पुलिस का एक एएसआई गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भिखिविंड पुलिस गैंगस्टरों का पीछा कर रही थी। जिस दौरान गैंगस्टरों की पुलस के साथ मुठभेड़ हो गई। जिस दौरान ASI मलकीत सिंह घायल हो गया।

उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना के अनुसार पुलिस ने एक गैंगस्टर को काबू कर लिया है। पुलिस ने एक पिस्टल, एक मैगजीन बरामद किए है। जानकारी के अनुसार रछपाल सिंह नामक गैंगस्टर को काबू किया गया है। फिलहाल अभी इसकी अधिकारिक जानकारी आनी बाकी है।

35 Views

