BREAKING NEWS : जालन्धर के सिविल अस्पताल से बच्चा चुराने में 2 महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार, सिविल अस्पताल की महिला कर्मी भी शामिल
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर का सिविल अस्पताल हमेशा ही चर्चा में बना रहता है। कल दोपहर के समय वहां एक महिला ने एक बच्चे को जनम दिया था। जिसे कुछ समय बाद ही किडनैप कर लिया गया गया तो हडक़ंप मच गया था। बता दें कि गुरूवार को खुशबु पत्नी दीपक ने सिविल अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। इस दौरान खुशबु के पास मौजूद उसकी सास जयंती देवी को नीचे फाइल बनवाने के लिए भेजा गया, पर जैसे ही वह फाइल लेकर आई बच्चा अगवा हो चुका था। इस मामले को लेकर परिवार द्वारा हंगामा किए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।जालन्धर के पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुई जांच के लिए कई टीमें बनाई गई थी। जिसके बाद देर रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने अगवा हुए बच्चे को नकोदर से बरामद कर लिया। इस मामले में दो महिलाओं सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की गई एक महिला सिविल अस्पताल की दर्जा-4 कर्मी बताई जा रही है। अगवा करने के बाद बच्चे को आरोपी एक बोलैरो गाड़ी में ले करगए थे। असप्ताल में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे और बच्चे को सकुशल बराद कर लिया गया। पुलिस अधिकारी कुछ देर बाद पूरे मामले का खुलासा कर सकते है।

