BIG NEWS : पंजाब में आज से लागू होगा नाइट कर्फ्यू , 5 जिलों में सिर्फ 50 फीसदी दुकानें ही खुलेंगी

चंडीगढ़ : प्राइम पंजाब

पंजाब में कोरोना का कहर जारी है। रोज़ ही कोविड-19 के नए मामले सामने आ रहें है। पंजाब के लुधियाना, पटियाला और जालन्धर और मोहाली जिलों में स्थिति खतरनाक हद तक पंहुच चुकी हैं। इन जिलों में रोजाना ही काफ़ी ज़्यादा संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को ले कर आज सीएम अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा कमेटी की मीटिंग हुई। जिस में पंजाब के कुछ जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों को ले कर विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद सभी की राय लेकर पंजाब में आज से शाम 7.00 बजे से सुबह 5.00 बजे तक कर्फ्यूलागू कर दिया गया है। पंजाब में लगातार बढ़ रहे कोविड के मामलों से निपटने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कई क़दम उठाए। जिसके अनुसार आज 21 अगस्त से ही वीकएंड लॉकडाउन और राज्य के सभी 167 शहरों व कस्बों में रोजाना शाम 7.00 बजे से सुबह 5.00 बजे तक रात के कफ्र्यू का एलान किया गया है। ये हुकम 31 अगस्त तक जारी रहेंगे। विवाह और अंतिम संस्कार को छोडक़र राज्य भर में हर तरह की सभाओं पर पाबंदी लगा दी गई है। मुख्यमंत्री की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया कि इस महीने के अंत तक सभी सरकारी और निजी कार्यालय 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ खुलेंगे। कैप्टन ने अधिकारियों को ये भी आदेश दिए कि वे सरकारी दफ्तरों में लोगों की आवाजाही को सीमित करें और ऑनलाइन शिकायत निवारण व्यवस्था को बढ़ावा दें।

सिर्फ 50 फीसदी दुकानें खुलेंगी और बसों में बैठ सकेगी 50 फीसदी सवारियाँ-

कोविड से बुरी तरह प्रभावित पांच जिलों अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और मोहाली में बसों समेत सार्वजनिक यातायात के साधनों में सवारियों की संख्या पर फिर बंदिशें लागू की गई हैं। इस फैसले के तहत 50 प्रतिशत सवारियों की ही अनुमति होगी। किसी भी निजी-निजी वाहन में तीन से अधिक सवारियाँ नहीं बैठ सकेंगी। मुख्यमंत्री ने पांच जिलों के डिप्टी कमिशनरों को यह भी निर्देश दिए हैं कि भीड़ पर कंट्रोल करने के लिए रोजाना गैर ज़रूरी वस्तुओं वाली सिर्फ़ 50 प्रतिशत दुकानें ही खोली जाएँ। सीएम ने कहा कि पंजाब में एक तरह से हैलथ एमरजेंसी चल रही है।

 

45 Views