CRIME NEWS : सुक्खा काहलवां गैंग के तीन गैंगस्टर गिरफ्तार, 6 पिस्टल बरामद
पंचकुला : प्राइम पंजाब
पंचकूला पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस नें सुक्खा काहलवां गैंग के 3 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। ये लोग पंजाब नंबर की एक कार से आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोक कर तलाशी ली तो उनके पास से 6 पिस्टल और 10 ंिजंदा रौंद बरामद हुए है। जांच में यह बात सामने आई है कि उन्होनें यह हथियार इंदौर से खरीदे थे। पुलिस का कहना है कि ये लोग कोई बड़ी वारदात करने के लिए यहां आए थे। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है।
46 Views

