BIG NEWS : जालन्धर का सिविल अस्पताल फिर सुर्खियों में, नव-जन्मा बच्चा हुआ गायब
जालन्धर-मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर का सिविल अस्पताल किसी न किसी बात को लेकर लगातार सुर्खियो में बना रहता है। अब एक बड़ी खबर सामने आई है। सिविल हॉस्पिटल जालन्धर के जच्चा-बच्चा वार्ड से वीरवार दोपहर 2 बजे जन्मा एक बच्चा चोरी होनेकी खबर मिली है। बच्चे की माँ खुशबू देवी और पिता दीपक कुमार ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे उनका बच्चा पैदा हुआ था जो गायब हो गया है और उन्हें अब मिल नही रहा है। अस्पताल का स्टाफ बच्चे को कही ले गया है या बच्चे की सचमुच किडनैपिंग हुई है। फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है। परन्तु बच्चा वहां पर नहीं है या गायब है। मौके पर आला अधिकारी व पुलिस पहुंच जांच में जुट गई है। बता दे कि सिविल अस्पताल मे हर समय सुरक्षा कर्मचारी तैनात रहते है।

43 Views

