BIG NEWS पजाब : बिना मास्क करवाई जा रही थी बाल मजदूरी दर्जन से ज्यादा बच्चों को मुक्त कराया, दो लोग गिरफ्तार
लुधियाना : प्राइम पजाब
लुधियाना में एक ऐसा मामला सामने आया था जहाँ बिना मास्क के फैक्ट्रियों में वच्चों से मजदूरी कराई जा रही थी। जिसके बाद वहाँ की दो फैक्ट्रियों में बाल मजदूरी कर रहे 14 बच्चों को मुक्त कराया। दोनों फैक्ट्री मालिकों पर केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। थाना टिब्बा रोड की पुलिस के अनुसार कि आरोपितों की पहचान जागीरपुर रोड की अमरजीत कॉलोनी निवासी मेजर अंसारी तथा खुर्शीद के रूप में हुई है।पुलिस ने बचपन बचाओ अंदोलन के स्टेट कोऑडिनेटर की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

17 अगस्त के दिन पुलिस को दी शिकायत में बताया गया था। कि अमरजीत कॉलोनी की गली नंबर 9 में मेजर अंसारी की रिहान फेब्रिकेशन नाम से फैक्ट्री है, जिसमें आठ बच्चों से काम कराया जाता है। उसके पास ही खुर्शीद की जिप बनाने की फैक्ट्री है। उसमें भी छह बच्चों से काम कराया जाता है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। जब पुलिस ने वहाँ रेड की तो देखा कि फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे बच्चों ने न तो मास्क पहने हुए थे और न ही उनके बीच में फिजिकल डिस्टेंस ही रखा गया था। जिसके चलते मौके पर ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
www.primepunjab.com
Keywords : Child labour,Child labourer,ZIP factorty,Factory owner,Mask, phycal distence,ludhiana police

