BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में आई एक बड़ी खबर-पढ़ें
दिल्ली –
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही है।हालांकि कुछ दिन पहले वह ठीक भी हो गए थे। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सेहत के बारे में एक बड़ी खबर है। उन को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में दाखल कराना पड़ा है। उन्हें देर रात 2.00 बजे एम्स में दाखिल कराया गया है। उन्हें सांस से संबंधित परेशानी आ रही बताई जा रही है। अब एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
कोरोना के संक्रमण की चपेट में आने के कारण उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार दिन पहले गत 14 अगस्त को ही उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद ही Tweet कर इसकी जानकारी दी थी। उन्हें शुक्रवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह के चलते घर में आराम कर रहे थे।


