CORONA BLAST : जालन्धर में शनिवार को फिर कोरोना का बड़ा धमाका और नए मरीज मिले
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर में कल शुक्रवार को बड़ा बलासट हुआ था जब भारी संख्या में पाजिटिव मरीज मिले थे। जिसके बाद जालन्धर जिले में लोग घबरा उठें है। आज शनिवार को भी अब तक 92 कोरोना पाजिटिव मरीज मिलें हैं।जबकि 3 लोगों की मौत हो गई है।इससे पहले शुक्रवार को कोरोना से जालंधर में पांच महिलाओं व आढ़ती सहित छह मरीजों को मौत हो गई। वहीं, थाना फिल्लौर के मुलाजिम, निजी अस्पताल तथा एसबीआइ के मुलाजिम सहित 128 लोग संक्रमित हो गए।जैन कालोनी निवासी मरीज को पहले सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था और उसके बाद उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया।

वहीं, मकसूदा सब्जी मंडी में 55 साल के आढ़ती की कोरोना से मौत हो गई। उनका कपूरथला रोड़ पर स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। लाल बाजार निवासी 65 साल की महिला को वीरवार देर शाम कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। सुबह उसे अस्पताल में शिफ्ट करना था। सुबह एंबुलेंस लेने घर पहुंची इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी।

