SAD NEWS : खेलते समय 4 बच्चियों की सतलुज दरिया में बह जाने से मौत

लुधियाना : प्राइम पंजाब 
पंजाब के लुधियाना से एक बेहद दुख्द खबर मिली है। वहां पर हुए एक हादसे में चार बच्चों की मौत गई। वहां के बेट क्षेत्र में सतलुज नदी के किनारे पर खेल रही चार लड़कियां पानी में बह गई। पास में खेल रहे अन्य बच्चे लोगों को बुलाकर लाए। जिसके बाद चारों बच्चियों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, वहां पर उन्हे मृत करार दे दिया गया। मृतक बच्चियों की पहचान सुमन कौर (10), सात साल की कुलविंदर कौर (7) , मनप्रीत कौर (10) और गगनप्रीत कौर (10) के तौर पर हुई है।


जानकारी के अनुसार गांव चंडीगढ़ दीया छन्ना के 8-10 बच्चे खेलते हुए सतलुज नदी के किनारे पहुंच गए। गर्मी से परेशान सभी बच्चे सतलुज के किनारे खेलने लगे। पानी में शरारतें करते हुए चारों बच्चियां खेलने लगी, इस दौरान वहां पानी ज्यादा गहरा था तो चारों बच्चियां पानी के तेज बहाव में आगे बह गई। बाकी बच्चे शोर मचाते हुए गांव पहुंचे। गांव के लोग बच्चियों के डूबने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ लोग नदी में उतरे और बच्चियों को बाहर निकाला। तब तक बच्चियों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद गांव में बहुत शोक फैल गया है।

 

51 Views