पंजाब पुलिस के ASI की जालन्धर के प्राइवेट अस्पताल में मौत
कपूरथला : प्राइम पंजाब
पंजाब के अन्य जिलों के साथ ही जालन्धर के साथ लगते कपूरथला जिले में भी कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को कपूरथला से 29 कोरोना के केस मिले हैं। इसमें 7 पुलिस मुलाजिम भी शामिल हैं। 1 पुलिस मुलाजिम थाना सिटी कपूरथला से और 6 पुलिस मुलाजिम बेगोवाल से हैं। थाना सिटी में तैनात एक एएसआई की जालन्धर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उसे तबियत खराब होने के बाद जालन्धर के प्राइवेट अस्पताल में दाखल कराया गया था।

44 Views

