Stay at Home : कोरोना के चलते पंजाब के लोगों को लिए आए सख्त आदेश-पढ़े
चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
पंजाब सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण जालन्धर, लुधियाना और पटियाला के बाद अब पंजाब के सभी शहरों में रात्रि कफ्र्यू का ऐलान कर दिया गया है। CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कहा है कि हर शहर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कफ्र्यू जारी रहेगा। सरकार ने पंजाब के सभी माइक्रो कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों के 3 दिन में कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया है। इसके साथ ही नाइट कफ्र्यू रात 9 से सुबह 5 बजे तक अब पूरे पंजाब में सख्ती से लागू कराने का फैसला किया है। इस दौरान इंड्रस्टी में काम करने वालों को छोड़ किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। उधर पंजाब के हाटस्पाट जिलो लुधियाना, पटियाला व जालन्धर में शनिवार व रविवार को लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। जालन्धर, लुधियाना, पटियाला में लोगों को ‘स्टे एट होम’ यानि कि घरों में रहने के लिए कहा गया है। CM ने लोगों से अपील की है कि लोग वीकेंड यानि कि शनिवार, रविवार को घरों से तभी निकले बहुत जरूरत हो।
www.primepunjab.com
Keywords : CM amrinder Singh,Night Cyrfew,Hotspot,Corona virus,Stay at Home,Micro Cntainment

