पंजाब के डीजे, लाइट एंड साउंड वाले हड़ताल पर गए

जालन्धर : वीर कमल सिंह
कोरोना काल और लॉकडाउन मे सभी कारोबारों को भारी नुक्सान पंहुचाया है। लोगों को अपने घर चलने मुश्किल हो चुके है। ललॉकडाउन के कारण बंद पड़े कामको लेकर पंजाब के डीजे, लाइट एंड साउंड वाले हड़ताल पर चले गए हैं। वह सभी आज शनिवार से लेकर सोमवार तक न तो अपनी दुकानें खोलेंगे और न ही कोई सामान बेचेंगे। ये हड़ताल वैसे 14 और 15 अगस्त तक है, लेकिन 16 अगस्त को रविवार होने के कारण उस दिन भी दुकानें बंद ही रहेंगी। पूरे पंजाब में इस हड़ताल का असर देखने को मिला है।
जालन्धर में लाइट साउंड एंड डीजे एसोसिएशन के बैनर तले शहर की 500 से ज्यादा डीजे साउंड और लाइट की दुकानें बंद रही। एसोसिएशन के प्रधान कीमती केसर और इंदर चावला ने बताया कि लॉकडाउन के बाद अनलॉक-3 शुरू हो चुका है। सरकार की तरफ से जिम और शॉपिंग मॉल तक खोल दिए गए, लेकिन डीजे साउंड और लाइट वालों को काम करने की आज्ञा नहीं है। उनकी मांग है कि सरकार शादी समारोह में ज्यादा लोगों को शामिल करने की अनुमति दें, ताकि उनकी रोजी रोटी भी चल सके।

63 Views