BIG NEWS : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट आई सामने, रहना होगा होम आईसोलेशन में
दिल्ली-
भारत के गृहमंत्री अमित शाह के बारे में बड़ी खबर सामने आई है। उनकी दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। गृहमंत्री ने खुद इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होनें टवीट किया है – आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूँ और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढाढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूँगा।

43 Views

