BIG NEWS पंजाब : आप विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज
अमृतसर : प्रम पंजाब
आम आदमी पार्टी ने अपने रजौरी गार्डन के पूर्व विधायक रहे जरनैल सिंह के खिलाफ अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है इस से पहले जरनैल सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। जरनैल सिंह ने 11 अगस्त को अपनी फेसबुक पोस्ट में हिंदू देवी-देवताओं पर गलत टिप्पणी की थी। हालांक जरनैल सिंह ने अपनी सफाई देते हुए तर्क दिया था था कि उन्होंने अपना फोन अपने बेटे को दिया था और उसने गलती से कुछ कॉपी पेस्ट कर दिया, जिसको मैंने डिलीट कर दिया है।

जिसके बाद इस मामले को लेकर अमृतसर में जरनैल सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाए आहत करने के आरोप के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला हिन्दु संगठनं की शिकायत पर दर्ज किया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने जरनैल सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और पूछा है कि उनको प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त क्यों ना किया जाए? इस मामले को ले कर जरनैल सिंह बड़ी परेशानी में फंसते जर आ रहे है। कई नेताओं ने जरनैल सिंह की कड़ी आलोचना की है।

