BIG CRIME : युवती को घुमाने ले गया राजस्थान फिर लगातार करता रहा रेप

लुधियाना : प्राईम पंजाब
महानगर लुधियाना के मेहरबान क्षेत्र के प्रीत विहार का एक युवक वहीं की करीब 20 साल की युवती को सैर कराने का झांसा दे कर जयपुर ले गया। वहां युवक ने युवती को एक किराये के कमरे में रखा और फिर उससे लगातार रेप करता रहा। दो महीनेे बाद युवती ने किसी तरह उसके चंगुल से निकल कर अपनी व्यथा परिजनों तक पहुंचाई। तब जाकर परिजन उसे वापस लेकर आए। हालांकि ये भी चर्चा है कि युवती मरजी से .ुवक क साथ गई थी। इस बारे में थाना मेहरबान पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज करके जयपुर पुलिस को भेज दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान प्रीत विहार की गली नंबर 4 निवासी हबीबुर रहमान के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली युवती की शिकायत पर ये केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि 8 जून को आरोपित उसे घुमाने के बहाने कार में बैठाकर रेलवे स्टेशन ले गया, जहां से वह ट्रेन में बैठाकर अपने साथ जयपुर ले गया। वहां युवक ने उसे राम गंज की मदीना कॉलोनी में किराये पर मकान लिया। इसके बाद युवक दो महीने तक उससे रेप करता रहा।

36 Views