Crime News : यहां पर PCR से कुछ दूर महिला का पर्स छीना, आरोपी काबू

चंडीगढ : 
चंडीगढ में PCR से कुछ ही दूरी पर एक मलिा का पर्स छीन लिया गया। चंड़ीगढ़ पुलिस की मुस्तैदी के कारण स्नैचिंग की बड़ी वारदात होने से बच गई। चंडीगढ़ में शाहपुरा लाइट पॉइंट के पास PCR की गश्त से महज 100 मीटर दूर पर एक महिला का पर्स झपट कर भागने वाले सनैचर को पुलिस कर्मियों ने दौड़ कर दबोच लिया। पर्स में महिला का मोबाइल भी था। बाद में पीसीआर में तैनात मुलाजिमों ने आरोपीको मौके पर पहुंची मलोया थाना पुलिस सौंप दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू निवासी सेक्टर-38 स्थित शाहपुर कालोनी के तौर पर हुई है। मलोया थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता शंकुलता देवी की शिकायत पर स्नैचर मोनू पर मामला दर्ज कर लिया है।

32 Views