BIG NEWS : इस मशहूर गायक पर हमला करके की गई हाथापाई
मोहाली : प्राइम पंजाब
मशहूर पंजाबी सिंगर गायक R Nait (नेतराम) पर मंगलवार रात करीब 9.00 बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उसके साथ हाथापाई की। गायक ने इस बारे में पुलिस को शिकायत की है कि लेन देन के विवाद को उस पर और उसके दो परिचितों पर कुछ वीडियो निर्माताओं ने हमला किया है। गायक ने नामजद लोगों के खिलाफ मटौर पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 323, 452, 506, 149, 120 बी के तहत मामला दर्ज कराया है। फिल्हाल तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मानसा जिले के धरमपुरा गांव का रहने वाले गायक R Nait सेक्टर-70 में होमलैंड टावर्स में रहते हैं। गायक का आरोप है कि, जब वह और दो अन्य लोग अपनी सोसाइटी के बाहर पार्क में मौजूद थे तो कुछ लोगों ने उन पर हमला किया। आरोपी तीन थे जिनके साथ करीब 10-15 लोग और भी आए थे।पुलिस को दी शिकायत में गायक R Nait ने बताया कि 15 अगस्त को उसका एक गाना रिलीज होना था। इस गाने में एक सीन की एडिटिंग को लेकर हमलावरों ने कुछ आपत्ति जाहिर की थी जिसे लेकर यह झगड़ा हुआ है। वहीं आज 41 मरीजों को उपतार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

