BREAKING NEWS : भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित
दिल्ली : प्राईम पंजाब
कोरोन ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। रोज ही हजारों लोग कोरोना पाजिटिव पाए जा रहे है। अब कोरोना को ले कर एक बड़ी खबर मिली है। जानकारी के अनुसार देश पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (84) भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार दोपहर को उन्होनें ट्वीट करके यह जानकारी दी है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट में लिखा कि इस अस्पताल की यात्रा एक प्रक्रिया के लिए, मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया हूं।

उन्होनें अपने ट्वीट में लिखा कि पिछले एक हफ्ते में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वो सभी टेस्ट करवाएं और आइसोलेट हो जाएं। बतायाजा रहा है कि प्रणब मुखर्जी को उनकी 84 बढ़ती उम्र के कारण भी उन्हें चलते अस्पताल में दाखल कराया गया है। सीनियर कांग्रेसी नेता रहे प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 के बीच देश के राष्ट्रपति रहे हैं। पिछले साल 2019 में केंद्र सरकार ने उन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था। बता दें कि इस से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें मेदांता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

www.primepunjab.com
Keywords : Corona virus,VVip,President of India,Pranav mukharji,Covid,Bhart Ratna,Amit Shah,medanta,Tweet

