सुशांत सिंह राजपूत की याद में हमेशा रोता रहता है, उसका बेजुबान दोस्त “फज“
`चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
हिन्दी फिल्म महेंदर सिंह धोनी में धोनी का किरदार निभा कर लाईमलाईट में आने वाला बॉलीवुड कलकार सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को तनी जलदी अलविदा कह जाएगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। सुशांत राजपूत के यूं अचानक चले जाने से उनके परिजन और लाखों प्रशंसक सदमे में हैं। लेकिन इस दुनिया एक जीव ऐसा है जो सुशांत को बुरी तरह से मिस कर रहा है। बता दें कि सुशांत का पालतू डाग फज अपने मालिक के जाने के बाद बेहद उदास है और बहुत ज्यादा बेचैनी महसूस कर रहा है।

फज आज जब भी अपने मालिक सुशांत की फोटो या वीडियो देखता है वह रोने लगता है। उसकी इस दशा को देखकर घर के सभी लोगों की आंखें भी भर आती हैं। पता चला है कि सुशांत की मौत के बाद फज कई दिनों तक बीमार रहा तथा उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। अब फज को सुशांत के जीजा हरियाणा के आइपीएस अधिकारी ओपी सिंह और उनकी बहन रानी फरीदाबाद स्थित अपने घर पर ले गए है।

हालांकि यह बदलाव फज की उदासी दूर करने के लिए किया गया है लेकिन वह अब भी उदास रहता है फज, सुशांत का प्यार डाग फज उनके जीजा व बहन को भी पहचानता है। अब वह फरीदाबाद आकर धीरे-धीरे सुशांत की मौत के सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा है। फज जब मात्र 20 दिन का था, तब सुशांत उसको अपने घर मुंबई लेकर आए थे। अब फज चार साल का है, लेकिन अपने मालिक को याद करके काफी दुखी रहता है।

फज की देखभाल करने वााले केयर टेकर सुखराम के अनुसार जब भी सुशांत सर की तस्वीर या वीडियो देखता है तो वह फफक कर रोने लगता है। सुशांत जब इस दुनिया से चले गए तब फज फ्लैट में नीचे की मंजिल पर था। मगर वह बेजुबान चुपचाप रोता रहा और अपने मालिक को यद करता रहा। पज सुशांत का काफी प्रिय था सुशात अक्सर फज को अपने साथ ही रखते थे। कई बार वह फज को अपने सिरहाने के तौर इस्तेमाल करते थे और उसके उपर सिर रखकर सारी परेशानियां भूलकर सो जाते थे। फज सुशांत के दिल के बेहद करीब था।

सुशांत की मृत्यु के बाद यह अफवाह भी उड़ी कि सदमे में फज की भी मौत हो गई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। फज उदास जरुर है लेकिन अब वह बिल्कुल ठीक है और सुशांत की बहन रानी के घर पर मौजूद है। फज की देखभाल करने वाले सुखराम का कहना है कि फज अब धीरे-धीरे सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा है। उसे खाना और दूध दिया जाता है, लेकिन काफी देर तक वह अपने मालिक यानी सुशांत सर की राह देखता रहता है। उसने बताया कि जब फज को मुंबई से लाए थे, तब वह काफी दिनों तक परेशान रहा।

लेकिन अब फज अब खाना खाने लगा है, लेकिन दिल से नहीं, सिर्फ पेट भरने के लिए। उसकी आंखों में अभी भी सुशांत सिंह राजपूत के आने का इंतजार दिखता, लेकिन कौन इस बेजुबान को समझाए की अब उसका इंतजार कभी पूरा नहीं होगा। फज ने दुनिया अपने मालिक से प्यार करने और वफादारी की मिसाल पेश की है।

www.primepunjab.com
Keywords : Sushant Singh Rajput,Suicide,Bollywood,Mahinder ingh Dhoni,Riya chakrworty,Pet dog,Fudge,IPS,Faridabad,Bollywood actor,Silver Screen,ED

