Covid-19 : जालन्धर में आज रविवार को कोरोना के नए आए मामलों ने फिर मचाई सनसनी
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर में कोरोना के कई मामले लगातार सामने आ रहे है। जिनमें बढ़े, बच्चे और जवान सभी शामिल हों। जालन्धर शहर और जिले के हर क्षेत्र से इतनी संख्या में नए पाजिटिव मरीज मिल रहे है कि ऐसा लगता है कि कोरोना को फैलने से रोकने के सभी उपाय बेअसर हो रहे है। जालन्धर सिविल सर्जन दफ्तर से भी कई कर्मचारी कोरोना पाजिटिव पाए गए है। कल शनिवार को जिला टीकाकरन अधिकारी डां सीमा और एक अन्य कर्मचारी पाजिटिव पाए गए है। दफ्तर में सटेनों पहले ही संक्रमण का शिकार हो चुकी है। आज रविवार को सुबह एक बार फिर से 39 नए पाजिटिव मरीज मिले है , आज एक मरीज की मौत हो गई है। गुरू नानक पुरा निवासी 52 वर्ष की महिला की निजी अस्पताल में मौत हो गई है। वह शूगर की समस्या से भी ग्रसित थी आज पाजिटिव आए मरीजों में कांग्रेसी नेता जतिंदर सिंह बब्बू नीलकंठ और संतोखपुरा क्षेत्र से पूर्व पार्षद अकाली नेता हंस राज राणा शामिल है।

www.primepunjab.com
Keywords : Corona Virus,Corona Live,Jalandhar,Akali leader,Congress leader,Covid-19

