BIG NEWS : फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन के बारे में आई एक बड़ी खबर, पढ़ें
मुंबई : प्राईम पंजाब
फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन के बारे में एक बड़ी खबर आई है। जानकारी मिली है कि इस फिल्मों में विलेन को हराने वाले इस फिल्मी हीरो ने कोरोना को हरा दिया है। पूरे 29 दिन तक अपने घर से दूर अस्पताल में बिताने के बाद अभिषेक बच्चन अब अपने घर वापस लौटने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि अभिषेक बच्चन को गत 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनहें मुंबई के नानावटी अस्पताल में दाखल कराया गया था। अब उनके टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है हैं। खबर को अभिषेक बच्चन ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर अपने केयर बोर्ड की फोटो शेयर की और इस बोर्ड पर लिखा है कि वे पिछले 29 दिनों से अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हैं और अब उनका डिस्चार्ज प्लान पक्का हो गया है।

अभिषेक ने कैप्शन में लिखा- मैंने कहा था न!!! डिस्चार्ज प्लान- हां। आज दोपहर मेरा कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है. आप सभी का मेरे लिए दुआ करने के लिए शुक्रिया. मैं बहुत खुश हूं कि मुझे घर वापस जाने को मिल रहा है। मैं नानावटी अस्पताल के डॉक्टर्स और नर्सों का दिल से आभारी हूं कि उन्होंने मेरी और मेरे परिवार की इतनी अच्छी देखभाल की. हम उनके बिना ये सब नहीं कर पाते।

11 जुलाई को अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन हल्के बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियों के साथ मुंबई के नानावटी अस्पताल पहुंचे थे। दोनों का कोरोना टेस्ट किया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

इतना ही नहीं उनके बाद अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन में भी कोरोना के लक्षण सामने आने के बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि वह जलदी डिसचार्ज कर दी गई थी। जया बच्चन ही थी जो करोना से बच गई थी।

