BIG NEWS : कोरोना टैस्ट के ज्यादा पैसे लेने के मामले में अब होगी जालन्धर के पटेल अस्पताल के खिलाफ कर्रवाई

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
सरकार की और से निर्धारित रेटों से ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में जालन्धर के प्टेल अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की सिफारिश की गई है। वहीं पटेल अस्पताल पर कोरोना टैस्ट के लिए ओवरचार्ज करने का आरोप लगा है। यह आरोप लगाया है जीटीबी नगर के रहने वाले CA राजीव मकौल ने लगाए थे।
राजीव माकौल ने आरोप लगाए थे कि उन्होंने पटेल अस्पताल में जाकर कोविड का टैस्ट करवाया जिसके लिए उनसे 5500 रुपए चार्ज किए गए। माकौल ने कहा कि बाद में वे एसआरएस लैब गए तो वहां पर उसी टैस्ट के 2400 रुपए चार्ज किए जा रहे थे।इस सब के बीच पटेल हॉस्पिटल ने अपना पक्ष रखा है। 

हम शिकायत सम्बन्ध अधिकारी की खोजों के साथ सहमत नहीं हैं कि नमूना इकट्ठा करने और पी.पी.ई. किट की कीमत कोरोना वायरस टेस्टिंग के खर्च में शामिल है। जो कि सरकारी आदेश के अनुसार 2400 रुपए प्राईवेट लेबों के लिए नियुक्त की गई है। पटेल हस्पताल एक प्राईवेट लैब नहीं है इस में कई ओर सहूलतें शामिल हैं जैसे किआईसोलेशन वार्ड, आक्सीजन स्पलाई आदि।

फतेह पंजाब नीति के अनुसार, आई.सी.ऐम.आर के निर्देशों अनुसार कोविड सेसपैकटेड मरीज़ों की कोविड टेस्टिंग की जाती है, रिपोर्ट आने तक कोविड संदेह व्यक्ति को दाख़िल होना चाहिए। आइसोलेशन वार्ड चार्जेस सरकार द्वारा पत्र नंबर COVID -19 / NHM / Pb / 20 /2121 के अनुसार प्रति दिन 9000 /- रुपए तय किया गया है जिस में PPE खर्चों के लिए 1200 रुपए शामिल है।

निर्धारित रेट सिर्फ प्राइवेट लैबोरटरियों पर लागू होते हैं जहाँ सैंपल लेने के बाद उन्हें टेस्टिंग के लिए भेजा जाता है। जब कि पटेल हस्पताल में रिपोर्ट आने तक मरीज़ को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया जाता है कैप की गई कीमत में नमूना इकट्ठा करने के खर्चे ओर अन्य खर्च जैसे कि पी.पी.ई. किट, मास्क और आइसोलेशन वार्ड के खर्च शामिल नहीं हैं जो कि इस के इलावा हैं। आइसोलेशन वार्ड चार्जेस 9000 रुपए प्रति दिन निर्धारित किये गए है। इस के इलावा सिवल हस्पताल के पत्र नं.आईडीएसपी/ऐनऐचऐम/पीबी/20/6019 -6040 के अनुसार सैंपल लेने के लिए 1000 रुपए निर्धारित किये हैं।

31 Views