सावधान : अब बिना मास्क के पकड़े जाने पर 1 घंटे वहीं खड़ा रहना होगा
चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
पंजाब मेंं कोरोना लगातार कहर मचाता जा रहा है। जिसके बाद पंजाब सरकार ने प्रदेश में सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है। कल सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सोशल मीडिया पर लाइव हो कर इस बारे में कहा है। CM ने कहा कि लगातार उन्हें लोगों द्वारा मास्क नहीं पहनने की शिकायतें मिल रही हैं। सरकार ने अब मास्क पहनने को लेकर एक हफ्ता सख्ती करने का फैसला किया है। अब कोई बिना मास्क पहने मिला तो उसे मौके पर ही मास्क पहनकर एक घंटे खड़ा रखा जाएगा। सीएम ने कहा लोग खुद जागरूक होकर अपने टेस्ट सरकारी या निजी अस्पतालों में कराएं । इसके साथ ही CM ने पंजाब के तीन कोरोना हाटस्पाट जालन्धर, लुधियाना और पटियाला में नाईट कफ्र्यू लागू कर दिया गया है।
44 Views

