Covid-19 : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान जालन्धर के मनप्रीत सिंह भी कोरोना पॉजिटिव

बेंगलुरू : प्राईम पंजाब
भारत में कोरोना लगातार कहर मचा रहा है। बहुत से लोग रोज कोरोना संक्रमित पाए जा रहें है। अब बेंगलुरू और दिल्ली से भी इस बारे में दो बड़ी खबरें आई है। जानकारी के अनुसर बेंगलुरू में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान जालन्धर के मनप्रीत सिंह और और 2-3 अन्य खिलाड़ी करोना पाजिटिव पाए गए है। उन सभी का कोरोना टैस्ट किया गया था जिसमे वह पाजिटिव आए हैं। वहीं दिल्ली में शिअद के राज्यसभा मेंबर नरेश गुजराल भी संक्रमित पाए गए। नरेश गुजराल देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंद्र कुमार गुजराल के सपुत्र हैं।

31 Views