खौफनाक-12 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी हालत नाजुक, पढ़ कर कांप उठेंगे आप

दिल्ली : प्राईम पंजाब
देश की राजधानी दिल्ली में 12 साल की एक मासूम बच्ची के साथ खौफनाक दरिंदगी की गई। उक्त बच्ची का कसूर बस इतना ही था कि उसने आरोपी को लूट की वारदात करते देख लिया था। जिसके बाद आरोपीन ने बच्ची के घर जा कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। उस समय वह घर में अकेली थी। बच्ची इस समय अस्पताल में बेहोशी की हालत में जिन्दगी मौत की लड़ाई लड़ रही है।
वारदात के बाद पुलिस ने दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त बच्ची इस वक्त अपनी जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है. एम्स के डॉक्टर उसे बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे है। दरिंदे ने बच्ची के जिस्म को किसी तेजधार हथियार से हमला कर जख्मों से भर दिया था। जिसके बाद बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी दिल्ली के मंगोलपुरी का रहने वाला है. वह एक फैक्ट्री में काम करता है.। वह वर्ष 2006 में भी एक मर्डर कर चुका है। वह आदी मुजरिम है वह लूटपाट भी करता है. उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार म पीडि़त बच्ची ने आरोपी को लूटपाट करते देख लिया था इसलिए उस दरिंदे ने बच्ची के साथ ये हैवानियत की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीडि़त बच्ची के परिवार को 10 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है। वह बेहोशी की हालत में है और उसकी सर्जरी की गई है। इस मामले को लेकर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।

आपको बता दें कि दिल्ली के पश्चिम विहार थाने के क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के साथ आरोपी ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी। बच्ची को जान से मारने की कोशिश कीष घायल बच्ची की हालत देखकर डॉक्टरों की रूह भी कांप गई। मंगलवार की देर शाम बच्ची को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी गंभीर हालत के कारण तुरंत इलाज के लिए एम्स भेज दिया गया। वहां पर एम्स के डॉक्टरों ने जब बच्ची को पहली बार देखा तो उनका दिल भी पसीज गया था। दरिंदगी के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से बच्ची के सिर, हाथ, पैर, पेट और पूरे शरीर पर कई वार किए थे। जिससे बच्ची का जिस्म गहरे जख्मों से भर गया। पुलिस के अनुसार वारदात के वक्त बच्ची घर में अकेली थी, उसके मां-बाप घर पर नहीं थे।

प्रतीकात्मक-फोटो

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

 

 

Keywords : rape minor,minor girl raped,new delhi,AIIMS,Police,murderer

45 Views