BIG NEWS : जहरीली शराब मामले में CM कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख के मुआवजे का एलान

तरनतारन : प्राईम पंजाब
गत दिनों जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ संवेदना प्रक्ट करने के लिए आज शुक्रवार सवेरे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तरनतारन पहुंचे । इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, DGP दिनकर गुप्ता और मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल चीफ सेक्रेटरी सुरेश कुमार भी मौजूद थे। बता दें कि गत दिनों राज्य के तीन जिलों में अवैध शराब के सेवन से करीब 110 लोगों की मौत हुई थी। CM ने इस कांड में मरे लोगों के परिजनों को मुआवजा राशि 5-5 लाख रुपए देने का ऐलान किया। उन्होने पीडि़तों को हैलथ कवर और पक्का घर बनाकर देने की भी बात कही। साथ ही उन्होनें इसे हादसा नहीं हत्या करार देते हुए नौकरी देने की कोशश करने भी बात कही। उन्हनें कहा कि लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। 

37 Views