चमकते पर्दे के पीछे की काली सच्चाई सुशांत राजपूत के बाद एक और एक्टर ने की आत्महत्या
कुछ दिन पहले मशहूर फिल्म कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फलैट में फंदा लगा कर जान दे दी थी। उसकी आत्महत्या से यह बात सामने आ रही है कि खूबसूरत दिखने वाले सुनहरे पर्देे के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है जो कि बेहद काली है। गत कुछ समय के दौरान कई अन्य लोगों नें भी जान दी है। अब और एक्टर की मौत हो गई। जिसने अपने फ्लैट मेें फंदा लगा लिया।
बताया जा रहा है कि एक्टर समीर शर्मा (44) बुधवार रात को मलाड पश्चिम में अहिंसा मार्ग स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी पर लटका हुआ पाए गए थे. उन्हें कथित तौर पर रसोई की छत से लटका पाया गया था. … शव की स्थिति को देखते हुए, पुलिस को संदेह है कि अभिनेता की मौत दो दिन पहले आत्महत्या से हुई थी। समीर शर्मा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल में काम कर चुके हैं। मलाड पुलिस ने इस बारे में कारवाई शुरु कर दी है। समीर शर्मा का शव मुंबई के मलाड में घर पर पंखे से लटका मिला। बता दें कि समीर कई टीवी शोज में काम कर चुके थे, जिनमें ‘कहानी घर घर की’ भी शामिल है।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक समीर शर्मा कुछ दिनों से किसी को दिखाई नहीं दिए थे। वहीं जब उनके फ्लैट से बदबू आनी शुरू हुई तो सोसायटी के चौकीदार ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर जब घर खोला तो पंखे से अभिनेता समीर शर्मा का शव लटकता मिला। ऐसे बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले ही समीर शर्मा की मौत हो चुकी थी और जब शरीर से बदबू आनी शुरू हुई तो आस पास के लोगों को शक हुआ। फिर पता चला कि 44 वर्षीय समीर शर्मा ने मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस के मुताबिक, समीर ने इसी साल फरवरी में अपार्टमेंट किराए पर लिया था।
कल बुधवार को रात की ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने समीर शर्मा के शव को लटकता हुआ देखा था। समीर का शव किचन में पंखे से लटक रहा था। सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है. समीर शर्मा ने टीवी के कई शोज में काम किया था। वे क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अलावा कहानी घर घर की, ये रिश्ते हैं प्यार के, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ज्योति, गीत हुई सबसे पराई, 2612, दिल क्या चाहता है, वीरानगली, वो रहने वाली महलों की, आयुष्मान भव, इस प्यार को क्या नाम दूं? एक बार फिर, भूतू में नजर आए थे। इन दिनों वे सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में शौर्या महेश्वरी का रोल प्ले कर रहे थे. समीर की पहली फिल्म हंसी तो फंसी थी। वे मूवी इत्तेफाक में भी नजर आए थे. समीर ने कई एड्स और मॉडलिंग असाइनमेंट में काम किया था। वे मूल रुप से दिल्ली के रहने वाले थे। इस आत्महत्या ने फिर से एक नई चर्चा शुरु कर दी है। पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है।
www.primepunjab.com
Keywords : TV serial,tv actor,Sushant singh rajput,Bollywood actor,Police,hanging,Saas bhi kabhi bahu thi

