CRIME NEWS : जालन्धर पुलिस का थानेदार रिश्वत लेते फंसा

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया, नवदीप विरदी
कोरोना काल के दौरान एक तरफ जहां बहुत से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान की परवाह न करते हुए दिन रात अपनी डियुटी और अन्य सेवा करने में लगे हुए हैं। वहीं आज के दौर में भी कुछ पुलिस वाले अभी भी सेवा करने में नहीं सेवा करवाने में लगे हुए है।

आज विजिलेंस ब्यूरो ने जालन्धर (देहात) पुलिस के एक एएआई को रिश्वत लेने को आरोप में रिगरफ्तार किया है। एसएसपी विजिलेंस दिलजिन्दर सिंह ढिल्लों ने बताया कि थाना सिटी नकोदर के एएसआई अमरीक सिह को 5000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थाना सिटी नकोदर में एक पति-पत्नी के विवीद को सुलझाने के बदले एएसआई अमरीक सिंह 5 हजार रुपए की सेवा ले रहा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

39 Views