BIG NEWS : कोरोना अस्पताल में भयानक आग लगी, 8 मरीजों की मौत

अहमदबाद : ब्यूरो
कोरोना ने देश में कहर मचा रख है। रोज कोरोना पाजिटव मरीज अपने उपचार और जान बचाने के लिए अस्पतालों जा रहे है। लेकिन अगर अस्पताल में ही कुदरत अपना कहर बरपा दे तो कया किया जाए। ऐसा ही एक दुख्द मामला गुजरात राज्य से सामने आया है। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार तडक़े कोविड-19 डेडिकेटेड हॉस्पिटल श्रेय अस्पताल में आग लग गई. इस हादसे में 8 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।


अहमदाबाद में आज गुरुवार तडक़े बड़ा हादसा हुआ है। शहर में स्थित श्रेय अस्पताल में अचानक आग लग गई जो कि भयानक रुप धारन कर गई। श्रेय अस्पातल को कोरोना के लिए डेडिकेड किया गया है। आग अस्पताल को आईसीयू में लगी। आग कीचपेट में आकर 8 कोरोना मरीजों की मौत हो गई, जबकि एक पैरा मेडिकल स्टाफ कर्मी घायल हो गया। अस्पताल में ये आग आज सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर लगी। दमकल की टीम काफी मुशिकल से आग पर आग पर काबू पाया।

जिस समय आग लगी तब ICU में 10 कोरोना मरीज थे, जबकि पूरे अस्पताल में 49 कोरोना मरीज थे। 8 लोगों की मौत हो गई जबकि बाकी मरीजों को तुरन्त दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। आग लगने के पीछे की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। प्रशासन ने फिलहाल, श्रेय अस्पताल को सील कर दिया गया है और एक ट्रस्टी को भी हिरासत में लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने इस हादसे पर दुख प्रक्ट किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.prime-punjab.com

 

 

 

 

 

 

keywords : Covid-19.Covid hospital,Hospital fire,eight burnt,fire brigade,short ciruit,ISU, Shreya hospital,ahmdabad

37 Views