BIG NEWS : इस बड़े अस्पताल में काम करने वाले कई कर्मी हुए कोरोना संक्रमित

चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
चंडीगढ़ शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पीजीआई में कांट्रैक्ट पर काम करने वाले 7 वर्करों के कोरोना टैस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी कर्मचारी पीजीआई में अलग-अलग स्थानों पर काम कर रहे थे। इनमें एक हॉस्पिटल अटेंडेंट, 5 सेनिटरी अटेंडेंट और एक मेडिकल रिकॉर्ड क्लर्क ै। इन वर्करों के संपर्क में आने वाले लोगों को तलाश करके उनकी भी अब जांच की जा रही है। पीजीआई जैसे बड़े संस्थान में एक साथ इतने वर्करों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से बड़ा हडक़ंप मच गया है। इन मामलों के जोडक़र अब चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1138 हो गई है।

39 Views