पीसीएम एस.डी. कॉलेज की सिमरजीत का यूनिवर्सिटी परीक्षा में पहले स्थान पर कब्ज़ा।

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
प्रेमचंद मारकंडा एस. ड्डी. कॉलेजजालंधर का एम. एस. सी. फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर द्वितीय का गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। सिमरजीत ने 550 अंकों में से 506 (92%) अंक प्राप्त करके विश्वविद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। यह गौरव की बात है कि सिमरजीत बी.एस.सी से लगातार विश्वविद्यालय में पहला स्थान हासिल करती आ रही है उसकी कक्षा के अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। प्रिंसिपल डॉ. किरण अरोड़ा ने छात्रों की सराहना की और इन शानदार परिणामों के लिए फैशन डिजाइनिंग विभाग की प्रशंसा की और मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
45 Views