Murder News : जालन्धर में रिटायर्ड टीचर महिला की बेरहिमी से हत्या
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर के भोगपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। वह पर एक रिटायर्ड टीचर महिला की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार भोगपुर के थाने के नजदीक ही स्थिति सामने मोहल्ला जट्टा में 74 साल की रिटायर्ड टीचर गुरबख्श कौर की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी, पर्स में रखे पाउंड और नकदी ले गए। रक्षाबंधन पर उसका दोहता अपनी प्यारी नानी से मिलने आया तो वारदात का पता चला। गुरबख्श कौर की 3 बेटियां हैं।

एक जालन्धर के गांव रायपुर में रहती है और दो इंग्लैंड में हैं। मृतक महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसके घर से तीन चाय के कप मिले हैं। आंशका है कि हत्यारे तीन लोग थे। पता चला कि मोहल्ले में रहते दो नशेड़ी टाईप युवक जो कि आपस में भाई है वारदात वाले दिन से ही मोहल्ले से गायब हैं। उनका एक देस्त भी गायब है। वह भी वारदात वाले दिन मोहल्ले में घूमता देखा गया था। बताया जा रहा दोनों भाई मृतका महिला को बुआ कहते थे और अकसर चाय पीने आ जाते थे। पुलिस की शक की सुई उन तीनों की तरफ है।

