VIDEO : जालन्धर-होशियारपुर हाईवे पर भीषण सडक़ हादसे में तीन की मौत, देखें वीडियो
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया, वीर कमल सिंह
जालन्धर-होशियारपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक गलत साइड से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक-एक करके दो स्कूटरों को चपेट में ले लिया। इनमें से एक स्कूटर पर सवार एक दंपति तो दूसरे पर सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां तीनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना गांव उदेसीयां स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक घटी यहां एक गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार इनोवा से एक के बाद एक दो स्कूटरों को चपेट में ले लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जिन्हें जालंधर रेफर कर दिया गया है। इनोवा चालक धर्मेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इनोवा चालक गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी बीच वो सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दूर तक घसीटते ले गया। उस पर सवार अजय कुमार व उसकी पत्नी नीलम की मौत हो गई। इसके बाद इनोवा ने दूसरी स्कूटी को भी टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार अशोक कुमार निवासी गांव जौहलां (होशियारपुर) की मौत हो गई। इस हादसे में परमिंदर सिंह व एक अन्य व्यक्ति घायल अवस्था में अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। थाना मुखी गुरिंदर सिंह नागरा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
www.primepunjab.com
Keywords : big accident,accident in jalandhar,road accident,inova,activa,lady died,road sise accidentm, hoshiarpur road,news of punjab
