CORONA LIVE : जालन्धर में सोमवार को फिर कोरोना का कहर जारी, आज फिर कई नए संक्रमित मरीज मिले

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया

जालन्धर जिले में कोरोना को काबू करने के सभी प्रयास विफल हो रहें है। सरकार और डाक्टरों की कोशिशों के बावजूद कोरोना के मामले रोज बढ़ते जा रहे है। वही हमारे लोग बिना कोरोना या अपने परिवार की सेफ्टी की कोई परवाह किए नियमों की धजिज्यां उड़ाते फिर रहें है। आज रक्षा बंधन को मौके भी शर की सडक़ों और बाजारों में किसी मेले जैसा माहौल था। ऐसे में सवाल है कि खुद को पढ़े लिखे और समझदार समझने वाले हम लोग कया कोरोना पर कभी जीत हासिल कर पाएंगे। जालन्धर जिले में कल रविवार को कोरोना के 103 मामले सामने आए थे जबकि एक मौत हुई थी। आज सोमवार को एक बार फिर कोरोना के 50  नए संक्रमित मरीज मिले है।जिसके बाद जिले में कोरोना पेशेंट का आंकड़ा 2567 हो गया है। जिले में कोरोना के कारण अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दो लोग शामिल हैं जिनकी आज मौत हुई है। इनमें से एक की निजी अस्पताल व दूसरे पेशेंट की अमृतसर में मौत हुई है। Positive केसों में सिक्का अस्पताल के डाक्टर CP  सिक्का भी शामिल हैं जिन्हें कोरोना हुआ है।

43 Views