BIG ACCIDENT : जालन्धर में भीषण सडक़ हादसे में तीन की मौत
जालन्धर : मनवीर सिंह वलिया
जालन्धर के नजदीकी कस्बा आदमपुर के पास स्थित गांव उदासियां के नजदीक हुए एक भीषण सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई व एक व्यकिेत गंभीर घायल हो गया। यह यह हादसा तब हुआ जब एक इनोवा कार ने सडक़ पर जा रहे दो एक्टिवा स्कूटरों को टक्कर मार दी। जिसके बाद वहां कोहराम मच गया। इस हादसे में एक्टिवा सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। बताया जाता है कि एक्टिवा सवार चारों लोग होशियारपुर के रहने वाले थे। घायल को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

67 Views

