CORONA BLAST : जालन्धर मे कोरोना का जोरदार बलास्ट आज रविवार को फिर इतने ज्यादा नए मरीज मिले
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
पूरे पंजाब के साथ ही जालन्धर में भी कोरोना का कहर जारी है। जिसके चलते खलबली मची हुई है। जालन्धर में आज रविवार को फिर कोरोना के 60 नए मरीज मिले है। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।कोरोना को लेकर लोगों की लापरवाही सभी को बहुत ही ज्यादा भारी पड़ रही है जिस कारण इस वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और इसकी चपेट में आने वाले रोगियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। अस्पतालों मे रोगियों के लिए बैड भी नहीं मिल पा रहे है।

शनिवार को जालन्धर जिले में कोरोना से 4 और कोरोना मरीजों की मौत हो गई वहीं 87 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार को जिन 87 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है उनमें भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के चीफ मैनेजर सहित 13 स्टाफ सदस्य भी शामिल थे। एक फोट जर्नलिस्ट सुरिन्दर शिंदा की मौत के बाद उसके कोरोना पाजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है। कई और मीडियाकर्मी भी बीमार है।

