परिभाशाली छात्राओं की पहली पसंद बन रहा है PCMSD कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालंधर शहर की विख्यात संस्था प्रेमचंद मारकंडा SD कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर प्रतिभाशाली छात्राओं का पसंदीदा कॉलेज है। सेशन 2020-2021 में दाखिला ले चुकी छात्राएं इसकी एक बढ़िया उदाहरण है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडोवाली रोड, जालंधर की छात्राओं कुमारी ज्योति एंव कुमारी आशु जिन्होंने बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा में से 98.6% अंक प्राप्त करके अपने स्कूल का नाम रोशन किया है और अब कॉलेज में बी. ए. भाग प्रथम हयूमैनिटिज़ ग्रुप में दाखिला लिया है। ये छात्राएं भविष्य में सिविल सर्विसेज की परीक्षा देकर आई.ए. एस. अधिकारी बन कर देश की सेवा करना चाहती है। इन छात्राओं ने बताया की एस. ड्डी. कॉलेज उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहर की एक नामवर संस्था है। इस कॉलेज की छात्राएं यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में अच्छा स्थान प्राप्त करके अख़बारों की सुर्खियां बनती है। शहर में केंद्र मैं होने के कारण यहाँ आने जाने की सहूलियत भी है। इस कॉलेज से शिक्षा हासिल कर चुकी छात्राएं भी इस कॉलेज की अच्छी शिक्षा, यहाँ के अनुशासन एंव कॉलेज की अध्यापिकाओं की छात्राओं के साथ हर प्रकार के तालमेल की प्रशंसा करती है। इसके इलावा कॉलेज में प्रवेश कर रही छात्राओं को कई प्रकार की सहूलतें भी प्रदान कर रहा है जैसे : फीस सरल किश्तों में, होशियार छात्राओं के लिए निशुल्क या कई प्रकार की छात्रवृति, जरूरतमंद छात्राओं के लिए मुफ्त किताबें आदि। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमने एंव सभी माता पिता ने हमारी उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज का चयन करके यहाँ दाखिला लेने की पहल दी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने इस परिभाशाली छात्राओं को एस. ड्डी कॉलेज में दाखिला लेकर कॉलेज का मान बढ़ाने पर इनका स्वागत किया एंव सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की एंव कहा की कॉलेज को आप पर मान है। हम आशा करते हैं की जिस प्रकार आपने अपने स्कूल का नाम रोशन किया है, भविष्य में उसी तरह से हमारे कॉलेज का नाम भी रोशन करेगें।

