VIDEO : जालन्धर गांव वालों ने पकड़े दो खतरनाक अपराधी, दोनों ही घायल

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया, वीर कमल सिंह

शुक्रवार शाम  गांव अकलपुर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब दो बाइक पर सवार चार लड़के संदिग्ध हालात में गांव में दाखिल हुए। बाइक की सीट के पास छुपाकर रखे तेजधार हथियार देखकर गांव के एक युवक ने गांववासियों को सूचित किया जिसके बाद लाेगाें ने बाहर निकल युवकाें काे घेर लिया। चार काेरियर ब्वाॅय बाइक पर किसी काे नशीले पदार्थों की डिलीवरी देने जा रहे थे। गांव में आने का कारण पूछने पर बाइक पर आए तस्कर ने गांववासी अमनदीप पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

गांववालाें से बचकर भागने के दाैरान एक बाइक का टायर फटने से दाे तस्कर गंभीर रूप से जख्मी हाे गए। पीछा कर रहे गांववालाें ने दाेनाें काे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। इनके पास से बरामद बैग में से पुलिस काे बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ मिला है। थाना प्रभारी मुख्तियार सिंह ने कहा कि कुल कितना नशा मिला है, इसकी जानकारी शनिवार सुबह ही दे पाएंगे।

गांव में नशा तस्कराें काे देखने के बाद जब अमनदीप ने बात करनी चाही ताे बाइक के पीछे बैठे तस्कर के साथी मनी ने उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद तस्कर गांव नंगल की तरफ भागे। गांव के लड़काें ने अपने बाइक पर पीछा किया ताे तस्कर गोराया की तरफ निकल गए। इस दाैरान तस्कराें ने पीछा कर रहे गांववासी युवकाें के बाइक काे धक्का देकर गिरा दिया, जिससे जगदीश और सुखजीत घायल हो गए। कुछ दूरी पर तस्कराें के बाइक का टायर फट गया। दाे तस्कर सड़क के बीच घिसटते चले गए। हादसे में गांधी पुत्र काला निवासी कतपालों काे बहुत ज्यादा चाेटें आई हैं। बाइक चला रहे मनी का बचाव हो गया। दाे अन्य बाइक सवार फरार हाे गए। गांधी काे जालंधर रेफर किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

 

 

Keywords : robbers, bikers,akalpur,drugs,drug smmuglers, villagers,weaopen,tyre brust,police

44 Views