फिलम अभिनेता सुशांत राजपूत केस, सुप्रीम कोर्ट पंहुची सरकार-पढ़ें कया कहा सरकार ने
दिल्ली : प्राईम पंजाब
फिलम महेंदर सिंह धोनी में धोनी का किरदार निभा कर मशहूर हुए बिहार के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले ने सनसनी फैला रखी है। उक्त अभिनेता ने मुंबई में अपने फलैट में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। जिसका कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। वहीं सुशांत के पिता की शिकायत पर बिहार में सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट के साथ एक अर्जी भी दाखिल की है। इस अर्जी में राज्य सरकार ने कहा है कि बिहार पुलिस द्वारा मामले की जांच को जारी रहने दिया जाए। सरकार ने रिया चक्रवती की उस मांग का विरोध किया है,जिसमें रिया ने कहा है कि जब तक उसकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में पैंडिंग तब तक बिहार पुलिस को आगे की जांच से रोका जाए।

इस बीच सुसाइड केस में आरोपों से घिरी सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के परिवार पर संगीन आरोप लगाए हैं। इस केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में रिया ने कहा है कि पटना में FIR दर्ज कराने में सुशांत के बहनोई ADG ओपी सिंह ने दबाव बनाया।
दोस्त पर भी दबाव बनाने का आरोप-
रिया चक्रवर्ती का ये भी आरोप है कि सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को ओपी सिंह और मीतू ने रिया पर सवाल उठाने को कहा था। रिया के मुताबिक,सिद्धार्थ ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

सिद्धार्थ ने मुंबई पुलिस को ईमेल भेजा था कि 22 जुलाई को ओपी सिंह और सुशांत की बहन मीतू ने उन्हें फोन करके रिया और उसके ऊपर सुशांत की तरफ से किए गए खर्च को लेकर सवाल उठाने को कहा था। फिलहाल इस याचिका पर SC कया आदेश जारी करती है यह देखना होगा।

