BIG NEWS अगस्त महीने में बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, जाने से पहले पढ़ लें ये खबर
नई दिल्ली : प्राईम पंजाब
अगर आपको अपने कामकाज के सिलसिले में अक्सर ही बैंक जाना पड़ता है। या फिर आप कामकाजी चाहे नहीं हो पर अगस्त महिने में कोई काम है जिसके आपको बैंक जाना है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बैंक जाने से पहले बैंकों की छुट्टी के बारे में जान लेना जरूरी है, ताकि आपको बैंक से बेरंग ना लौटना पड़े। कल से अगस्त माह शुरु हो रहा है। ऐसे में अगस्त महीने बैंकिंग संबंधी कामों को लेकर बैंक जाने से पहले जान लें कि बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे। अगस्त में अलग-अलग त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग जोन के बैंकों की छुट्टी होगी।
अगस्त में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक
अगस्त माह के पहले दिन ही बैंकों की छुट्टी होगी। पहली अगस्त को बैंकों में बकरीद की छुट्टी रहेगी। इस मौके पर लगभग हर जोन के बैंक बंद रहेंगे।
3 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
11 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बैंकों की छुट्टी होगी।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
21 अगस्त को हरितालिका तीज के अवसर पर देश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।
22 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर बैंकों में काम काज बंद रहेगा।
शनिवार और रविवार की छुट्टी
अगस्त में इनके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी होगी। यानी 8 अगस्त को दूसरे शनिवार और 22 अगस्त को चौथे शनिवार की छुट्टी होगी। इसके अलावा 2 अगस्त, 9 अगस्त, 16 अगस्त, 23 अगस्त और 30 अगस्त को रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

www.primepunjab.com
Keywords : bank holidays,August mont,independence day,Sri janam ashtmi,saturday,sunday,banks,ganesh chatuthi

