एच.एम.वी. द्वारा ‘फैशन वल्र्ड-पोस्ट कोविड एरा’ विषय पर इंटरनेशनल वेबिनार का आयोजन

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया

हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग फैशन डिजाइनिंग द्वारा ‘फैशन वल्र्ड-पोस्ट कोविड एरा’ विषय पर इंटरनेशनल वेबिनार का आयोजन कॉलेज के इंटरनल क्वालिटी एशोरंस सैल के तत्वावधान में प्राचार्या प्रो. डॉ.(श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में किया गया। वेबिनार सीरीज कोऑर्डिनेटर डॉ. रमनीता सैनी शारदा ने फैशन की दुनिया में नई संभावनाएं तलाशने पर ज़ोर दिया। फैशन डिजाइनिंग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर तथा वेबिनार कोऑर्डिनेटर श्रीमती नवनीता ने वेबिनार के विषय का परिचय दिया तथा सेशन को मॉडरेट भी किया। वेबिनार की की-नोट स्पीकर श्रीमती प्रीतिका बावा, एसोसिएट प्रोफेसर, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली थी जिनका बतौर अध्यापक दो दशकों से अधिक का अनुभव है तथा इनकी विशेषज्ञता टेक्सटाइल, फैशन मैनेजमेंट, क्रिटिकल थिंकिंग तथा सोशल डिज़ाइन है। अपनी बेहतरीन प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्होंने रीसाइक्लिंग तथा री-डिजाइनिंग, जॉब संभावनाओं, फैशन डिजाइनिंग के कोर्स में निवेश का स्कोप, ऑनलाइन इंटर्नशिप, फैशन डिजाइनिंग में पीएचडी तथा क्राफ्ट क्लस्टर की जानकारी दी। अगली स्पीकर श्रीमती कृषि सरीन, विभागाध्यक्षा फैशन डिजाइनिंग एंड जूनियर कंसलटेंट, एफडीडीआई, मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, भारत सरकार, नॉएडा थी। श्रीमती सरीन कई टॉप क्लास संस्थाओं में अपनी सेवाएं दे चुकी है। वह बतौर डिज़ाइनर तथा फैशन शो आर्गेनाइजर तथा कोऑर्डिनेटर भी काम कर चुकी है। उन्होंने मेड इन इंडिया, फैशन इंडस्ट्री के भविष्य, ‘वोकल फॉर लोकल’ को सपोर्ट, फैशन के क्षेत्र में स्टार्ट अप को सरकारी फंडिंग आदि पर अपने विचार दिए। उन्होंने अपैरल सेक्टर में एमएसएमई की भूमिका पर भी विस्तृत जानकारी दी। मिनिस्ट्री ऑफ़ डिज़ाइन, नई दिल्ली से विंकी सिंह (इंडस्ट्री पार्टनर) अगली स्पीकर थी। उन्होंने लंदन कॉलेज ऑफ़ फैशन से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मिस वल्र्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा के लिए भी डिज़ाइन किया है। उन्होंने अपने विचार ‘पोस्ट कोविड एरा’ में सस्टेनेबिलिटी का महत्त्व विषय पर रखने थे परन्तु दिल्ली में मौसम खऱाब होने के कारण वह वेबिनार में ऑनलाइन जुड़ नहीं पाई। श्रीमती अनुरिता चंदोला, फैशन डिज़ाइनर, इंग्लैंड अगली स्पीकर थी। उन्होंने अपने विचार ‘कोविड-19 एंड ग्लोबल पर्सपेक्टिव ऑफ़ फैशन इंडस्ट्री’ विषय पर रखे। उन्होंने फैशन इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स पर बात की, जिनमें सीजन लेस कलेक्शन, एंटीबैक्टीरियल, सेल्फ क्लीनिंग तथा पोलुशन प्रोटेक्टिव क्लोथिंग शामिल है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में हम किस प्रकार लोकल बुनकरों तथा कलाकारों को सपोर्ट कर सकते है। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद विदेश जाने की संभावनाएं तथा नई वेबसाइट बनाने पर भी चर्चा की गई। वेबिनार के सभी एक्सपर्ट्स द्वारा बेहतरीन जानकारी दी गई। प्रतिभागियों के सवालों के उत्तर भी दिए गए। विभागाध्यक्षा श्रीमती रिशव भारद्वाज द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग के प्रयासों की सराहना की तथा आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. कंवलदीप कौर, वेबिनार सीरीज कोऑर्डिनेटर डॉ. रमनीता सैनी शारदा तथा टेक्निकल टीम को वेबिनार की सफलता पर बधाई दी।

37 Views