BIG NEWS : कोरोना मरीजों के इलाज के बारे में CM अमरिन्दर सिंह ने की अहम घोषणा

चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
पंजाब में कोरोना ने तबाही मचा रखी है। रोज कई कीमती जाने कोरोना वायरस ले रहा है। इसी दौरान आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से सभी ज़रूरतमंदों को प्लाज्मा मुफ़्त मुहैया करवाया जायेगा। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को यह यकीनी बनाने के सख्त आदेश दिए कि कोविड के मरीज़ों से प्लाज्मा थरैपी की कोई कीमत न वसूली जाये और यह भी कि किसी को भी प्लाज्मा खरीदने या बेचने का अधिकार नहीं है क्योंकि प्लाज्मा थैरेपी कोविड-19 के कई मरीजों की जानें बचाने में सहायक साबित हुई है। मुख्यमंत्री ने कोरोना को हरा कर सेहतयाब हो चुके लोगों को कोरोना पाजिटिव मरीज़ों की जानें बचाने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड के प्रबंधों की समीक्षा के लिए वीडियो काँफ्रेंसिंग के द्वारा की गई एक मीटिंग के दौरान ऐसे मरीज़ों को अपना प्लाज्मा दान करने के लिए उत्साहित करने के लिए भी कहा। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा समय के दौरान राज्य में कोविड के तकरीबन 10,000 मरीज़ ठीक हो चुके हैं और उनकी सरकार की पहल राज्य में हरेक की जीवन को बचाना है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा कि अमृतसर और फरीदकोट में दो प्लाज्मा बैंक स्थापित करने सम्बन्धी तेज़ी से कार्यवाही की जाये जिससे पटियाला में पहले ही चल रहे प्लाज्मा बैंक को थोड़ी और सहूलत मिल सके। मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कोविड की रोकथाम के बारे में लंबी विचार चर्चा की। बता दें कि पहले ये बात सामने आई थी कि प्राईवेट अस्पतालों के मरीजों को पलाजमा 20,000 रुपए लेकर दिया जाएगा। इस बात को लेकर आप नेता भगवंत मान सहित कई लोगों ने कैप्टन सरकार पर तीखे निशाने लगाए थे।

42 Views