BREAKING NEWS : गुरुवार को जालन्धर में कोरोना ने मचाया कोहराम, इतने ज्यादा मामले सामने आए

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। गुरुवार को जालन्धर जिले में कोरोना से 2 और लोगों की मौत जबकि 63 नए मरीज सामने आए है। मृतकों की पहचान 90 वर्षीय बुजुर्ग आजाद नगर नजदीक भार्गव कैंप नगर का रहने वाला था, जिसकी मृत्यु सिविल अस्पताल में हुई है जबकि दूसरा 76 वर्षीय बुजुर्ग गांव डमुंडा आदमपुर का रहने वाला था, जिसकी मृत्यु एक निजी अस्पताल में हुई है आज गुरुवार को दोपहर 34 मामले सामने आने के बाद शाम को 29 और मामले सामने आने से हलचल मच गई है। आज कुल 63 मामले सामने आए है।जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2228 तथा मरने वालों की संख्या 51 हो गई है। 

36 Views