सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच के मामले में बड़ी खबर-पढ़ें
मुंबई : प्राईम पंजाब
बालीवुड फिलम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार इस केस की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग उठ रही थी। इस चर्चित केस की सीबीआई जांच की मांग करने वाली एक जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस को उसका काम करने दीजिए।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अलख प्रिया का इस मामले में कोई लेना देना नहीं है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि वह मंबई हाई कोर्ट जाए। बता दें कि सुशांत राजपूत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद से बिहार पुलिस इस केस की तहकीकात कर रही है।

केके सिंह ने एकट्रेस रिया सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर बिहार पुलिस ने मुंबई में सुशांत की बहन मीतू सिंह और उसके दोस्त महेश कृष्णा शेट्टी के ब्यान दर्ज किए है। सुशांत की बहन ने कहा, ‘रिया ने सुशांत को पूरी तरह से कन्ट्रोल में कर लिया था। उसन भूत प्रेत की कहानी सुना कर उनका घर भी बदलवा दिया था। बिहार पुलिस अब सुशांत का खाता खंगालने बैंक जाएगी। साथ ही उन डॉक्टरों से भी बिहार पुलिस पूछताछ करेंगी जिन्होंने सुशांत का इलाज किया था।

सुशांत के पिता के वकील ने कहा कि मुंबई पुलिस ने अब तक सुशांत से जुड़े लोगों से बात नहीं की है। वे बस इंडस्ट्री के बड़े लोगों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। सबसे दुख की बात ये है कि 40-45 दिन हो गए बड़े लोगों से घंटों पूछताछ की जा रही। पता नहीं वे क्या पूछ रही थी।

फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म था भी तो वो कोई अपराध की धारा में नहीं आता। बता दें कि सुशात ने फिलम महेंदर सिंह धोनी में मुख्य भुमिका निभाई थी। जिसके बाद वे चर्चा में थे। अब उनकी मौत का मामला एक अनसुलझी पहेली बनता जा रहा है।

