जालन्धर में युवक ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को शूट किया

जालन्धर : नवदीप विरदी
जालन्धर के बस्ती शेख क्षेत्र में पड़ते बड़ा बाजार में एक युवक ने खुद को शूट कर के अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार माणिक नामक युवक ने आज अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल उसके ऐसा करने का कोई कारण सामने नही आया है। मृतक का पिता दवाईयों का कारोबारी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक डीएवी कॉलेज से ग्रैज्यूएशन कर रहा था। परिवार वालों ने कल उसे पढ़ाई को लेकर डांटा था। SHO रविंदर कुमार का कहना है कि पढ़ाई के तनाव को लेकर उसने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी।जानकारी के अनुसार मानिक शर्मा का कुछ दिन पहले चालान हुआ था। कथित तौर पर एक्टिवा के चालान की बात को लेकर पिता व पुत्र में बात हुई तो बात बहस तक पहुंच गई।गुस्साए छात्र बेटे ने पिता की ही लायसेंसी रिवाल्वर के साथ खुद को शूट कर लिया। मानिक की मौके पर ही मौत हो गई।

38 Views