Corona Impect : अब इस शहर के थानों में पब्लिक डीलिंग बंद

मोहाली : प्राईम पंजाब
पंजाब के सभी शहरें में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। कई पुलिस कर्मी भी कोरोना के शिकार हो रहे है। मोहाली में भी कोरोना के कई मामले सामने आ रहे है। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने एक बड़ा फैसला लिया है। कोरोना वायरस के चलते मोहाली के पुलिस थानों में सभी तरह की पब्लिक डीलिंग एक सप्ताह के लिए बंद कर दी गई है। लोगों को आनलाइन शिकायतें भेजने को कहा गया है। इस के साथ ही थानों के बाहर शिकायत बाक्स लगा दिए गए हैं। ऐसा कोरोना के चलते किया गया है।

41 Views