कारगिल विजय दिवस पर HMV ने आयोजित की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया

हंस राज महिला महाविद्यालय के एन.सी.सी. विभाग की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के हीरोज़ को श्रद्धांजलि देने के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज में कारगिल युद्ध पर आधारित 20 प्रश्न पूछे गए। ऑनलाइन क्विज का लिंक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ओपन रहा। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि एच.एम.वी. इनोवेशन के लिए जाना जाता है। इस तरह की यूनिक क्विज प्रतियोगिता हमारे देश की युवा ब्रिगेड में देश भक्ति की भावना का प्रसार करने में सहायक हो सकती है। युवा कारगिल युद्ध के बारे में और जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस प्रतियोगिता में कुल 1121 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को इ-सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने प्रतियोगिता की कनवीनर श्रीमती सलोनी शर्मा, को-कन्वीनर लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू तथा ऑर्गेनाइजि़ंग सेक्रेटरी श्रीमती पूर्णिमा शर्मा को बधाई दी।

32 Views